• Lucknow, Uttar Pradesh

  • uplfau25@gmail.com

  • +91 9839354805

विभाग का संक्षिप्त परिचय

• इस विभाग की स्थापना मूलतः महालेखाकार कार्यालय की एक शाखा के रूप में वर्ष 1898 में की गयी थी।
• 01 अप्रैल 1926 से इस विभाग को राज्य सरकार के वित्त विभाग के अधीन एक पूर्णकालिक विभाग के रूप में स्थापित किया गया।
• वर्ष 1973 में इस विभाग के सर्वोच्च अधिकारी परीक्षक वर्तमान 'निदेशक को विभागाध्यक्ष घोषित किया गया।
• वर्ष 1984 में विभाग को और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य विधान मण्डल द्वारा "उ०प्र० स्थानीय निधि लेखा परीक्षा अधिनियम 1984" का प्रख्यापन करते हुये पंचायतीराज सहित समस्त स्थानीय निकायों एवं राज्य अनुदानित संस्थाओं की लेखा परीक्षण का दायित्व इस विभाग को दिया गया।
• वर्ष 2005 में उ०प्र० स्थानीय निधि लेखा परीक्षा नियमावली का प्रख्यापन किया गया जिससे कार्य प्रक्रिया को और प्रभावशाली बनाया गया।

विभाग के गठन का उददेश्य एवं मुख्य कार्यकलाप

• विभाग का मुख्य कार्य प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, निगमित एवं अनिगमित निकायों, सहायता प्राप्त अशासकीय सस्थाओं यथा-नगरीय स्थानीय निकायों, माध्यमिक विद्यालयों, बेसिक शिक्षा समितियों सहित राज्य सरकार द्वारा अनुदानित समस्त संस्थाओं आदि का लेखा परीक्षण एवं शासन द्वारा समय-समय पर सौपे गये विशेष लेखा परीक्षण के कार्य को कराया जाना है।
• ऐसी समस्त संस्थायें जिनके अधिनियमों में इस विभाग को लेखा परीक्षण का दायित्व सौपा गया है, की लेखा परीक्षा करना एवं संबंधित निकायों से प्राप्त संदर्भों पर परामर्श देना।
• स्थानीय निकायों के अकेन्द्रीयत सेवा के कर्मचारियों के पेंशन की पुष्टि एवं संस्तुति करना।